भागलपुर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹5600 जुर्माना वसूला

भागलपुर।नगर निगम ने बुधवार को शहरी क्षेत्र की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। अतिक्रमण दस्ता की टीम ने तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक (पुलिस लाइन रोड) और घूरनपीर बाबा चौक से नया बाजार चौक (विवेकानंद पथ) तक सघन भ्रमण कर फुटकर दुकानदारों और फल विक्रेताओं को सड़क किनारे से हटाया।

इस दौरान स्टेशन चौक पर दस्ता प्रभारी जय प्रकाश यादव ने विशेष कार्रवाई करते हुए ₹5600 का जुर्माना भी वसूला। निगम ने दुकानदारों और विक्रेताओं को चेतावनी दी कि अतिक्रमण दोबारा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का यह अभियान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम राहगीरों को सुगम मार्ग देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘हैवानियत’ की इंतहा! ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की मक्के के खेत में मिली लाश; आंखें गोदीं, चाकू से किया छलनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *