भागलपुर नगर निगम वार्ड संख्या-10 उपचुनाव : पहले उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, गुरुवार को अंतिम दिन

भागलपुर, 5 जून।नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में पार्षद पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में चंपानगर अपर जमटिकरी रोड निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक के रूप में साहेबगंज के दो व्यक्तियों ने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए।

जानकारी के अनुसार, 28 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन अब तक सिर्फ एक उम्मीदवार ने ही अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन की अंतिम तिथि 6 जून (गुरुवार) निर्धारित है। प्रशासन का अनुमान है कि अंतिम दिन और भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

मतदान आगामी 28 जून को संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद 30 जून को मतगणना होगी।
गौरतलब है कि इस उपचुनाव की आवश्यकता पूर्व पार्षद जीवन कुमार के इस्तीफा देने के बाद पड़ी थी। उनके इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

नगर निगम और निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से उपचुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का सही उपयोग करें।


 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *