भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने वार्ड 46 और 49 में सड़क एवं नाला निर्माण योजना का किया शिलान्यास

भागलपुर, 7 सितंबर 2025।भागलपुर शहर में बुनियादी ढाँचे के विकास को नई गति देते हुए स्थानीय विधायक श्री अजीत शर्मा ने रविवार को दो अलग-अलग वार्डों में सड़क एवं नाला निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया।

वार्ड 46: बैकुंठ विवाह भवन से एम.एल. गुप्ता के घर तक सड़क-नाला निर्माण

शाम 4:00 बजे विधायक अजीत शर्मा ने वार्ड संख्या 46 में बैकुंठ विवाह भवन से एम.एल. गुप्ता के घर तक सड़क और नाला निर्माण योजना (अनुमानित राशि ₹14,99,400) का शिलान्यास किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद रूपा देवी, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार दोषी, वार्ड 45 के पार्षद धीरज कुमार, संतोष शाह, रवि हमीरवासिया, विक्रम मंडल, मुन्ना सिंह, सोइन अंसारी, रमीज़ राजा समेत सैकड़ों स्थानीय निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्थानीय निवासियों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

वार्ड 49: मोतीलाल लेन में सड़क-नाला निर्माण

इसके बाद शाम 4:30 बजे विधायक अजीत शर्मा ने वार्ड संख्या 49 के मोतीलाल लेन में अलका जी के घर से करण सर के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण योजना (अनुमानित राशि ₹14,99,600) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद कल्पना कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शाह, श्यामसुंदर प्रसाद (अधिवक्ता), संजय कुमार (अधिवक्ता), सुनील कुमार, रूपेश कुमार, रमीज़ राजा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोगों की खुशी और विधायक की प्रतिक्रिया

दोनों कार्यक्रमों में मौजूद लोग बेहद संतुष्ट और खुश नज़र आए। उन्होंने विधायक अजीत शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजनाएँ क्षेत्र के विकास और सफाई व्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाएँगी।
वहीं विधायक ने स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि विकास की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।


 

  • Related Posts