भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की 38वीं वार्षिक आमसभा का हुआ आयोजन, मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन

भागलपुर, 7 सितंबर 2025।भागलपुर के टाउन हॉल में रविवार को दी भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 38वीं वार्षिक आमसभा का भव्य आयोजन किया गया। इस आमसभा का उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किया।

हरिनकोल पैक्स के 1000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पैक्स द्वारा निर्मित 1000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक गोदाम का उद्घाटन भी किया। इस गोदाम से किसानों को फसल भंडारण की सुविधा मिलेगी और कृषि उपज को सुरक्षित रखने में बड़ी मदद होगी।

सभा में बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों की भागीदारी

आमसभा में संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां भागलपुर, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां अंकेक्षण भागलपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी भागलपुर, प्रबंध निदेशक भागलपुर सहकारिता बैंक, बैंककर्मी तथा भागलपुर-बांका जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए।
इस अवसर पर बैंक की गतिविधियों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

सहकारिता को मजबूत करने पर जोर

मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता आंदोलन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बैंक और पैक्स मिलकर किसानों और ग्रामीण समाज को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…