भागलपुर : प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह करेंगे बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक

भागलपुर, 25 जून 2025: भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री एवं श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह आगामी 26 जून 2025 को अपराह्न 3:00 बजे समीक्षा भवन, भागलपुर में बाढ़ आपदा से पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित बाढ़ प्रबंधन से जुड़े सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक का उद्देश्य संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा एवं सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना है।

बैठक में राहत एवं बचाव कार्य, सुरक्षित आश्रय स्थलों की तैयारी, खाद्यान्न और चिकित्सकीय व्यवस्था, नदियों के जलस्तर की निगरानी तथा संभावित प्रभावित इलाकों की सूची आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    तेजस्वी पहले अपनी कुर्सी बचाएं, फिर CM से इस्तीफा मांगें: संजय सिंह टाइगर का पलटवार

    Share Add as a preferred…

    शेखपुरा में अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में फायरिंग; युवक गोली लगने से घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *