भागलपुर : विक्रमशिला पुल के पास बड़ी कार्रवाई: 950 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त

भागलपुर, 21 सितम्बर 2025।शराबबंदी के बावजूद बिहार में अवैध शराब का धंधा जारी है। इसी कड़ी में भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

19 सितम्बर को मद्यनिषेध विभाग के सहायक अवर निरीक्षक देवानंद मांझी के नेतृत्व में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान विक्रमशिला पुल की ओर से आ रही एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया।

गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से 950.40 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर मद्यनिषेध थाना, नवगछिया ले जाया गया। जब्ती सूची एवं गिरफ्तारी प्रपत्र तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


 

  • Related Posts