भागलपुर लोकसभा एनडीए 4 लाख मतों से प्रचंड जीत तय करेगी – अर्जित चौबे

भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करते हुए आज भागलपुर विधानसभा के तिलकामांझी मंडल के वार्ड संख्या 22, 26, 28,32 तिलकामांझी चौक, सुर्खिकल,जवारीपुर,आदि क्षेत्रों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एन डी ए प्रत्याशी अजय मंडल के पक्ष में जनसंपर्क किया और भाई नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

अर्जित ने विकास की गति को और तेज करने हेतु 26 अप्रैल को मोदी जी के हातों को मजबूत करने का संकल्प दिलाकर एन डी ए प्रत्याशी को वोट देने के लिए जनसंपर्क किया। उनके साथ तिलकामांझी मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतीक आनंद, प्रणव दास,विवेकानंद यादव, निक्कू चौबे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading