भागलपुर : लोदीपुर में लूटकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

भागलपुर, 19 सितम्बर।लोदीपुर थाना क्षेत्र में 5 सितम्बर को हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। घटना में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटे गए 2 मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

क्या था मामला

जगतपुर बगीचा के पास भागलपुर स्टेशन जा रही एक महिला नर्स और उसकी बहन से अपराधियों ने चांदी का लॉकेट और मोबाइल फोन लूट लिया था।

ऐसे हुई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी और विधि व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। डीआईयू की मदद से तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीनों अपराधी पकड़े गए।
अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


 

  • Related Posts