कहलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक अवैध हथियार के साथ दबोचा गया

भागलपुर, 19 सितम्बर।कहलगांव थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को जानकारी मिली थी कि आनंद कुमार अपने दुकान में अवैध हथियार के साथ मौजूद है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (कहलगांव) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आनंद को एक देसी कट्टा के साथ धर दबोचा।

पूछताछ में जुटी पुलिस

कार्रवाई में थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार, दरोगा सूरज सिंह, महिला पुलिसकर्मी और अन्य जवान शामिल थे। पुलिस अब गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है ताकि हथियार की सप्लाई और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…