भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

भागलपुर: भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण, जीर्णोद्धार तथा पर्यटन विकास का मुद्दा उठाया है। उन्होंने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न संख्या 193 के माध्यम से केंद्र सरकार से भागलपुर और कहलगांव क्षेत्र के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और वहां बुनियादी पर्यटन सुविधाओं के विकास को लेकर जानकारी मांगी।

इन ऐतिहासिक स्थलों का उठाया मुद्दा

सांसद अजय कुमार मंडल ने मखदूम शाह का मकबरा, बटेश्वर धाम, कहलगांव की तीन पहाड़ी, नवगछिया का शंकर स्थान तथा नारायणपुर के ऐतिहासिक कुएं के संरक्षण के साथ-साथ इन स्थलों तक सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की मांग उठाई।

केंद्र सरकार ने दिया यह जवाब

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन भागलपुर जिले में चार केंद्रीय संरक्षित स्मारक हैं। इनमें कहलगांव की तीन पहाड़ी स्थित शैल मंदिर केंद्रीय संरक्षित स्मारक है, जबकि सांसद द्वारा उल्लेखित अन्य स्थल वर्तमान में ASI के संरक्षण में शामिल नहीं हैं।

पर्यटन विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे: सांसद

केंद्र सरकार के जवाब के बाद सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि भागलपुर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इन स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष लगातार पहल की जाएगी।

नोट: यह समाचार सांसद अजय कुमार मंडल के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति और लोकसभा में दिए गए केंद्रीय संस्कृति मंत्री के लिखित उत्तर पर आधारित है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…