भागलपुर: निर्दलीय प्रत्याशी रमेश टुडू ने कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा का किया समर्थन

भागलपुर:  जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिकता निभाना भी कई तरह से बुने जाने लगे हैं, निर्दलीय प्रत्याशी रमेश टुडू ने कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा को रविवार को अपना समर्थन दे दिया है इसको लेकर निर्दलीय प्रत्याशी रमेश टुडू ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें साफ तौर पर वह अजीत शर्मा को मजबूत करते दिख रहे हैं।

उन्होंने साफ तौर पर प्रेस वार्ता में बताया कि किसी भी हालत में भागलपुर संसदीय क्षेत्र में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी इसके लिए मैं आज कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा को समर्थन करता हूं और उनके लिए प्रचार प्रसार करूंगा ताकि जातीय उन्माद और जातीय समीकरण की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी ना करें।

हम लोग जमीनी स्तर पर लोगों को विकसित और विकासशील जिला बनकर दिखाएंगे जिससे राज्य तरक्की करेगा उसके बाद देश तरक्की करेगा उन्होंने साफ तौर पर महागठबंधन का दामन थाम लिया है और खुलकर अजीत शर्मा के लिए प्रचार शुरू कर दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…