भागलपुर : मोजाहिदपुर में प्रेमी जोड़े को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने थाने लाकर शुरू की जांच

भागलपुर – मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक प्रेमी जोड़ा दिल्ली से शादी कर लौटने के बाद बाल्टी कारखाना इलाके में अपने परिजनों से आमने-सामने हो गया। लड़की के परिजनों ने जबरन उसे घर ले जाने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने साफ इंकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

जानकारी के अनुसार, लड़की करीब एक साल पहले अपने प्रेमी अजय के साथ घर छोड़कर दिल्ली चली गई थी। वहां दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। शहर लौटने के बाद लड़की के परिजनों ने उसे देखा तो नाराज हो गए और जबरदस्ती घर ले जाने लगे। इस दौरान काफी हंगामा हुआ।

मामले की सूचना पर मोजाहिदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। लड़की मौसम कुमारी ने पुलिस को बताया, “हम दोनों सच्चा प्यार करते हैं। मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से अजय से शादी की है। मैं अब उसी के साथ रहना चाहती हूं।”

वहीं, अजय ने भी अपने बयान में कहा, “हम दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। हमारी शादी आपसी सहमति से हुई है।”

हालांकि, लड़की के चाचा राजीव कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी भतीजी अभी नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर भगाया गया है। “हर हाल में हम उसे घर वापस ले जाएंगे,” उन्होंने कहा।

इस मामले में पुलिस ने कहा कि लड़की की उम्र को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मेडिकल जांच और दस्तावेजों के आधार पर उसकी उम्र का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, प्रेमी जोड़े को थाने में रखा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *