भागलपुर : मानिकपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में शारदीय दुर्गा पूजा समिति की आमसभा संपन्न

भागलपुर । श्री श्री 108 शारदीय दुर्गा पूजा समिति, मानिकपुर के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार द्विवेदी ने की।

सभा की शुरुआत में समिति के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा बीते वर्ष की आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को परंपरागत गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए हर वर्ष की भांति नई समिति का गठन किया गया।

नवगठित समिति (मानिकपुर शारदीय दुर्गा पूजा 2025)

  • मेढ़पति : सौरभ मिश्रा
  • अध्यक्ष : हरिशंकर सहाय
  • उपाध्यक्ष : निंशात रश्मि, पंकज वर्मा, प्रेम शंकर तिवारी, आनंद प्रकाश, राजीव सिन्हा
  • सचिव : चंदन सहाय
  • सह सचिव : अंकित सहाय, अभिनव, डॉ. तणमय वत्स, अमन चैन भारती
  • कोषाध्यक्ष : आनंद मिश्रा
  • उप कोषाध्यक्ष : रिशु झा
  • कार्यकारिणी सदस्य : अमरेश कुमार झा, रविशंकर ठाकुर, प्रितम वर्मा, रवि मिश्रा, अंकित गुप्ता, संजय मंडल, मृत्युंजय सिन्हा, गौरव कुमार, हर्ष सहाय, हेमंत कुमार, शिशिर कुमार

समिति का संकल्प

आम सभा में यह संकल्प लिया गया कि आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को भव्य और पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था के साथ पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

सभा के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और समिति की नई टीम को बधाई दी।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading