भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस का बगहा स्टेशन पर नया ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का निर्णय, 12 सितंबर से लागू

पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 09451 गांधीधाम–भागलपुर एक्सप्रेस और 09452 भागलपुर–गांधिधाम एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव बगहा स्टेशन पर देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था प्रायोगिक आधार पर लागू की गई है।

रेलवे के अनुसार:

  • 09451 गांधिधाम–भागलपुर एक्सप्रेस (12 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली यात्रा)
    • आगमन समय: सुबह 09:28 बजे
    • प्रस्थान समय: सुबह 09:30 बजे
  • 09452 भागलपुर–गांधिधाम एक्सप्रेस (15 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली यात्रा)
    • आगमन समय: दोपहर 02:20 बजे
    • प्रस्थान समय: दोपहर 02:22 बजे

रेलवे ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए लिया गया है। यदि इस ठहराव से यात्रियों को लाभ मिलता है और प्रतिक्रिया सकारात्मक रहती है तो इसे आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जा सकता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…