भागलपुर। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिलेभर से आए प्रतिभाशाली युवा कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर चयनित प्रतिभागियों की घोषणा की।
युवा महोत्सव का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर मंच देना है। चयनित प्रतिभागियों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।
विभिन्न विधाओं में चयनित प्रतिभागी
समूह लोकगीत
- दिलजीत कुमार एवं समूह
- सौरभ कुमार पांडेय एवं समूह
- संध्या रानी एवं समूह
चित्रकला
- देव कृष्ण कुमार
- सौरभ कुमार पासवान
- स्वर्णिका कुमारी
कहानी लेखन
- सूर्यांश साकेत
- अर्पित चौधरी
- कंचन कुमारी
कविता
- आनंद कुमार
- अर्पित चौधरी
- सूरज कुमार
भाषण
- वैभव राज
- दीक्षित
- मुदित कुमार
समूह लोक नृत्य
- राहुल कुमार एवं समूह
- राधिका कुमारी एवं समूह
प्रथम स्थान वाले जाएंगे राज्य स्तर पर
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भागलपुर का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य स्तर पर भेजे जाने से पहले इन प्रतिभागियों को और निखारने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बड़े मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विजेताओं को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के समापन पर—
- सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र
- विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और मोमेंटो
प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही निर्णायक मंडल के सदस्यों, प्रतिनियुक्ति शिक्षकों, उद्घोषक और कई कलाकारों को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


