4 मई को मनाया जाएगा भागलपुर जिला स्थापना दिवस, डीएम की अध्यक्षता में हुई तैयारियों की समीक्षा बैठक

भागलपुर:आगामी 4 मई 2025 को भागलपुर में पहली बार जिला स्थापना दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई।

बैठक के दौरान जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस आयोजन के लिए कला संस्कृति विभाग, बिहार द्वारा बजट आवंटन किया गया है। जिलाधिकारी ने जिले की विरासत और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाला एक विशेष लोगो तैयार करने की बात कही। इसके लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चयनित लोगो को आधिकारिक रूप से भागलपुर जिले का लोगो घोषित किया जाएगा।

स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम:

  • प्रभात फेरी और मैराथन का आयोजन, जिसमें आम नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को मंच देने की बात कही गई।
  • जिले की पहचान से जुड़ी स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें भागलपुर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और संस्थागत योगदान को शामिल किया जाएगा।
  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य वरीय अधिकारियों से शुभकामना संदेश पूर्व में प्राप्त कर लिए जाएंगे।
  • स्मारिका के लिए 23 अप्रैल तक आलेख आमंत्रित किए गए हैं।

स्मारिका में शामिल होने वाले प्रमुख विषय:

  • विक्रमशिला विश्वविद्यालय
  • एनटीपीसी
  • सबौर कृषि विश्वविद्यालय
  • टी.एन.बी. विश्वविद्यालय
  • जेएनएमसीएच
  • इंजीनियरिंग कॉलेज
  • भागलपुर का रेशम उद्योग
  • बाबा अजगैबीनाथ, बटेश्वरनाथ मंदिर
  • नाथनगर का जैन मंदिर
  • गंगा का डॉल्फिन बेसिन
  • अन्य ऐतिहासिक स्थल

साथ ही समाहरणालय व अन्य सरकारी कार्यालयों की सजावट, प्रकाश व्यवस्था, रंगोली और प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया है।

इस बैठक में नगर आयुक्त सुश्री प्रीति, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्री महेश्वर प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की दिशा में तैयारियां जोरों पर हैं।

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *