भागलपुर: DDC की सख्ती, सुस्त प्रखंडों को कारण बताओ नोटिस

08 अगस्त 2025 | भागलपुर के समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त (DDC) प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को सरकारी योजनाओं की प्रगति की हाई-लेवल समीक्षा की। मीटिंग में जिले के सभी BDO, BPRO, लोहिया स्वच्छता अभियान के समन्वयक और जिला स्तरीय अफसर मौजूद थे।

फोकस में ये स्कीमें

  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • वित्त आयोग अंतर्गत व्यय
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान
  • स्वच्छ भारत मिशन
  • अन्य राज्य एवं केंद्र प्रायोजित योजनाएं

रिपोर्ट कार्ड टेबल पर आया, तो कई प्रखंडों का प्रदर्शन लाल निशान में! DDC ने कमजोर परफॉर्मेंस वाले प्रखंडों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दे दिया।

DDC का क्लियर मैसेज

“जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्परता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ काम करें और आपसी समन्वय से योजनाओं को आगे बढ़ाएं।

ग्राउंड चेक अनिवार्य

DDC ने सभी अधिकारियों से कहा— फील्ड में जाएं, खुद निरीक्षण करें, फीडबैक लें और वहीं तुरंत सुधार करें।
जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि विकास योजनाओं में ढिलाई दिखाने वालों की जवाबदेही तय होगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…