भागलपुर : देसी कट्टा और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

भागलपुर। सन्हौला में चोरी का आतंक मचाने वाला शातिर आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गश्ती के दौरान एक देशी कट्टा, दो कारतूस और नगद रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक भागलपुर के छोटी झोपड़पट्टी निवासी मो. इसराइल पिता मो. मनीर सन्हौला बाजार में चोरी की योजना बना रहा था।

पुलिस को देख कर वह भागने लगा, भागते-भागते वह सन्हौला बाजार से सटे भिखनचक गांव में घुस गया। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 13 इंच का देसी कट्टा और 3.15 एमएम का दो कारतूस बरामद हुआ। इसके साथ ही उसके पास से 8700 नगद राशि बरामद हुआ, गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी! होम केयर ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म; जामताड़ा में फूटा गुस्सा, छात्राओं का भारी प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading