भागलपुर : गांजा पीने निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भागलपुर : जिला अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया। वहीं मृतक के दादा जी ने बताया कि मेरा पोता गांजा पीने घर से निकला देर रात तक घर नहीं लौटा सुबह किसी ने मेरे पोते की मौत की सूचना दी।

वहीं मृतक के दादा जी और भाई ने कुछ नामजद लोगों के विरूद्ध हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है जगदीशपुर हाल्ट के समीप बैसाखी कुंडी के पास इस युवक का शव मिला है देर रात घर से गायब था। युवक‌ वहीं मृतक युवक की पहचान जोगीवीर निवासी आकाश कुमार उर्फ कारू के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और मौके पर पहुंची डाग स्क्वायड की टीम एफ एस एल टीम जांच कर रही है वहीं सीटी एस पी डा के रामदास ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की प्रतीत हो रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत जांच कर दोषियों के उपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘हैवानियत’ की इंतहा! ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की मक्के के खेत में मिली लाश; आंखें गोदीं, चाकू से किया छलनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *