भागलपुर: भाजपा नेताओं ने की शाहनवाज हुसैन के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर बूढानाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह विद्यान परिषद सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन के स्वास्थ्य की कामना को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व मेँ प्रशिद्ध बाबा बूढानाथ महादेव मंदिर मेँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य लक्ष्मण बाबा के द्वारा रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र के साथ अनुष्ठान कराया गया।इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की शाहनवाज हुसैन मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाजरत है। शाहनवाज हुसैन भारतीय राष्ट्रीय राजनीति के एक उदीयमान नेता रहे हैं।उनकी सौम्यता,समझ और राष्ट्र के प्रति समर्पणअद्भुत है।भगवान उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करें।ऐसी हम शुभेच्छुओं की प्रभु से प्रार्थना किया है।सेवा एवं समर्पण का प्रतिफल स्वरूप लोगों का स्नेह, प्रेम एवं आशीर्वाद ऐसी घड़ी में उनको मिल रहा है।

जिला मंत्री मनीष दास ने कहा की जिनकी कार्यकुशलता और व्यवहार के सभी लोग प्रशंसक रहे हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर लौंटें। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने कहा की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शहनवाज़ जी जल्द स्वस्थ्य हो और हम सभी के बीच आएं। हमारा मार्गदर्शन करें। उन्होंने हमेशा युवाओं को प्रगति तथा समाजसेवा की भावना से राजनीति करने के लिए प्रेरित किया।

जिला प्रवक्ता विनोद सिन्हा ने कहा की भागलपुर सहित देश का एक-एक युवा आज पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज़ हुसैन के सकुशल होने की प्रार्थना कर रहा है। इस अवसर पर रोशन सिंह,राजेश टंडन,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,प्रवक्ता प्रदीप जैन, इंदु भूषण झा,रोशन राय,माला सिंह,विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष निरंजन चन्द्रवंशी,धर्मेन्द्र बब्लू,सुधीर भगत,महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति पांडेय,समरजीत कुमार,संगीता शर्मा,नवीन चिंटू,सुनिधि मिश्रा, सौरव कुमार,करण कुमार ने ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना किया।

  • Related Posts

    रजौन में ‘जमीन की जंग’, अपनों ने ही बहाया खून! 2008 के बंटवारे पर ‘गोतिया’ में खूनी संघर्ष; एक की हालत नाजुक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *