फ्री बिजली योजना पर भागलपुर भाजपा ने जताया उत्साह, बुनकर समाज को बांटे लड्डू

भागलपुर | 17 जुलाई 2025: बिहार सरकार द्वारा 125 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा के बाद भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और बुनकर समाज के बीच खुशी की लहर देखने को मिली। गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने सर्किट हाउस परिसर में बुनकर समाज के सदस्यों को लड्डू खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता भी उपस्थित रहे।


जन कल्याण की दिशा में बड़ा कदम: भाजपा जिला अध्यक्ष

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय के संकल्प और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन-हितैषी नीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा:

“125 यूनिट फ्री बिजली योजना न सिर्फ आम जनता को राहत देगी, बल्कि राज्य के विकास में भी सहायक होगी। हम बिहार सरकार को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने जनता की ज़रूरतों को समझा और यह ऐतिहासिक कदम उठाया।”


1.67 करोड़ परिवारों को होगा सीधा लाभ: लालमोहन गुप्ता

विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता ने योजना को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि इससे राज्य के लगभग 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया:

“गरीब, निम्न आय वर्ग और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह कदम बड़ी राहत लेकर आया है। साथ ही, अगले तीन वर्षों में घरों की छतों पर या पास के सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की भी तैयारी है।”


गरीबों और मध्यमवर्ग के लिए ‘वरदान’: प्राणिक वाजपेयी

भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा पर यह राहत लाखों परिवारों के लिए वरदान साबित होगी।
उन्होंने कहा:

“छोटे दुकानदार, किसान, छात्र और गृहिणियां — सभी को सीधा लाभ मिलेगा। यह कदम सामाजिक न्याय और जनकल्याण की दिशा में निर्णायक पहल है।”


बुनकर समाज ने जताया आभार

इस अवसर पर पान (तांती) बुनकर समाज के प्रतिनिधियों — भोला प्रसाद, बैधनाथ मंडल, हेमंत ज्ञानी, उमा भूषण, शिवशंकर तांती, बिलाश तांती, राकेश रमन, संजय तांती, हरि प्रसाद, कन्हैया तांती, अशोक तांती, बलराम तांती, रणवीर तांती, दिलीप तांती, पृथ्वीराज नवल, वरुण शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *