भागलपुर भाजपा जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा पुनः हुए डेंगू पॉजिटिव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रशांत विक्रम ने जाना कुशल क्षेम

भागलपुर भाजपा लोकसभा संयोजक सोशल मीडिया सह जिला प्रवक्ता भाजपा भागलपुर इंदु भूषण झा विगत कुछ दिनों पूर्व भी सपरिवार डेंगू से पीड़ित थे। ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन भी उनके आवास पर जाकर कुशल क्षेम लिए थे। मगर बड़े ही दु:ख के साथ बताना पर रहा है की जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा पुनः डेंगू पॉजिटिव हो गए।

जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सक के निगरानी में हो रहा है। जानकारी मिलने पर पूर्व भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रशान्त विक्रम उनके आवास पर जाकर कुशल क्षेम लिए। इंदु भूषण झा ने बताया कि मेरे आवास के सामने एक खाली प्लाट को स्थानीय लोगों के द्वारा कचरे फेंकने के उपयोग कर रहे, साथ ही मेरे आवास वाली सड़क पर कभी भी फॉगिंग नहीं कराया गया।

नाला का स्थिति दयनीय है। इस परिस्थिति में आम आदमी को डेंगू कैसे नहीं हो सकता है यह एक सवालिया मुद्दा है।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *