भागलपुर:महिला से बाइक चालक ने की चेन छिनतई

भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र में लालबाग कॉलोनी में रहने वाली महिला रेणु देवी से गुरूवार की सुबह चेन छिनतई हुई है। मूल रूप से बांका निवासी महिला लालबाग में किराए पर रहती है।

घटना को लेकर उन्होंने तिलकामांझी थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। उसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से चेन छीनकर भाग गए। शोर मचाने पर बाइक सवार भागने में सफल रहा। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था जबकि पीछे बैठा बदमाश भी अपना चेहरा छिपाकर था।

जिस समय घटना हुई तब आस-पास में कुछ और लोग मॉर्निंग वॉक पर थे। तिलकामांझी थानेदार सुशील राज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *