भागलपुर : झुरखुरिया स्थित तक्षशिला विद्यापीठ स्कूल का संचालक अतुल आलोक गिरफ्तार

भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के झुरखुरिया रोड स्थित तक्षशिला विद्यापीठ के हॉस्टल में नौवीं के छात्र की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने स्कूल के संचालक अतुल आलोक को आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य को छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो जनवरी को स्कूल के हॉस्टल में मुंगेर के रहने वाले छात्र अभिमन्यु उर्फ आर्यन राज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था।

परिजनों ने डीआईजी विवेकानंद से भी मुलाकात की। डीआईजी ने एसपी सिटी राज को मामले की समीक्षा करने को कहा। एसपी सिटी ने परिजनों से जानकारी ली। जांच में पता चला कि स्कूल संचालक की वजह से ही घटना हुई।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…