भागलपुर : सन्हौला बस स्टैंड पर हमला, पुराने विवाद में तीन ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

भागलपुर: सन्हौला थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास पुरुषोत्तम झा पर हमला होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हुलिया गांव निवासी पुरुषोत्तम झा अपने होटल के स्टाफ को भुगतान करने सन्हौला बाजार गए थे।

इसी दौरान राजीव झा, सैलू झा और मूसो झा ने पहले से घात लगाकर पुरुषोत्तम झा पर हॉकी और लाठी से हमला कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम और राजीव झा के बीच पहले से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, हालांकि इसका थाना स्तर पर समझौता भी हो चुका था।

अचानक हुए इस हमले में पुरुषोत्तम झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


 

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading