बिहार के मंत्री रत्नेश सादा की तबियत बिगड़ी, सहरसा के सदर अस्पताल में भर्ती

सहरसा: बिहार सरकार के मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा (सोनवर्षा राज विधानसभा) की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज़ बुखार के चलते उनके परिजनों ने सहरसा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। सिविल सर्जन खुद इस मामले की देखरेख कर रहे हैं। मंत्री के बेटे ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण उनके पिता की तबियत बिगड़ी थी। फिलहाल स्थिति समान्य है और उनका इलाज जारी है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा कि तेज बुखार के कारण तबियत बिगड़ी थी, लेकिन अब हालत स्थिर है। कुछ जरूरी जांच-पड़ताल की जा रही है ताकि स्वास्थ्य संबंधी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading