खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 : 7 मई को होगा तीरंदाजी का फाइनल मुकाबला, घोषित हुई फाइनलिस्ट खिलाड़ियों की सूची

भागलपुर, 6 मई 2025:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत सैंडिश मैदान, भागलपुर में चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मंगलवार को 1/8 एलिमिनेशन राउंड के बाद अब बुधवार, 7 मई को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों ने सभी वर्गों के गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मैच की सूची जारी कर दी है।

रिकर्व बालक वर्ग: गोल्ड की होड़ तमिलनाडु और महाराष्ट्र में

  • गोल्ड मेडल मैच: स्मरण सरवेश (तमिलनाडु) बनाम उज्जवल भारत ओलेकर (महाराष्ट्र)
  • ब्रॉन्ज मेडल मैच: विशु (उत्तर प्रदेश) बनाम देवराज महापात्र (राजस्थान)

रिकर्व बालिका वर्ग: महाराष्ट्र की होगी टक्कर

  • गोल्ड मेडल मैच: सरवरी सोमनाथ शिंदे बनाम वैष्णवी बाबाराव पवार (दोनों महाराष्ट्र)
  • ब्रॉन्ज मेडल मैच: तमन्ना गुलिया (हरियाणा) बनाम तमन्ना वर्मा (झारखंड)

कंपाउंड बालक वर्ग: महाराष्ट्र vs झारखंड

  • गोल्ड मेडल मैच: मानव गणेशराव जाधव (महाराष्ट्र) बनाम दिव्यांशु सिंह (झारखंड)
  • ब्रॉन्ज मेडल मैच: सुखमनदीप सिंह (पंजाब) बनाम देवांश सिंह (राजस्थान)

कंपाउंड बालिका वर्ग: महाराष्ट्र का दबदबा

  • गोल्ड मेडल मैच: तेजल राजेंद्र साल्वे बनाम प्रीतिका (दोनों महाराष्ट्र)
  • ब्रॉन्ज मेडल मैच: मधुवर्षिणी (तमिलनाडु) बनाम वैदेही हीराचंद जाधव (महाराष्ट्र)

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में तीरंदाजी स्पर्धा का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है। सभी की निगाहें बुधवार को होने वाले गोल्ड मेडल मैचों पर टिकी रहेंगी। भागलपुर को एक और ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने का मौका मिलेगा।


 

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *