भागलपुर: एयरफोर्स… फिर डिविजनल मैनेजर, अब बनेंगे कल्याण पदाधिकारी; पढ़िए मनोज की सफलता की कहानी

भागलपुर। लगातार परिश्रम करने से सफलता एक दिन जरूर मिलती है। इसे चरितार्थ किया है इशाकचक के रहने वाले मनोज कुमार यादव ने। उन्होंने 67वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 457वीं रैंक लाकर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं।

मनोज ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें सफल हुए हैं। इससे पहले वह साढ़े आठ साल भारतीय वायु सेवा में, साथ ही साथ 12 साल से जनरल इंश्योरेंस कंपनी में डिविजनल मैनेजर के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे।

जिला स्कूल से हुई प्रारंभिक शिक्षा

उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर के जिला स्कूल से हुई है। मैट्रिक करने के बाद उनकी नौकरी भारतीय वायु सेवा में लग गया। इसके बाद उन्होंने नौकरी करते ही इग्नू से बीसीए-एमसीए की डिग्री हासिल की।

परीक्षा की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि खुद से सेल्फ स्टडी करते थे। ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई करते थे। बीपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने किसी भी कोचिंग का सहायता नहीं लिया। काम से आने के बाद हर दिन 4 से 5 घंटे की पढ़ाई करते थे।

हमारे परिवार के सदस्यों का निरंतर साथ मिला

वहीं, मनोज के इस पद पर चयनित होने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उनके सभी शुभचिंतकों से उन्हें बधाई संदेश प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें हमारे परिवार के सभी सदस्यों का निरंतर साथ मिला। जिसकी वजह से आज मैंने यह मुकाम पाया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *