NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण

भागलपुर: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, भागलपुर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भी प्रशासन की विशेष नजर है। परीक्षा की पवित्रता भंग करने या किसी प्रकार के कदाचार में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया।

अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील

NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि NEET (UG)-2026 परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई हो : अश्विनी चौबे

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 57वां जन्मदिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा केक

    Share Add as a preferred…