सावधान…आ रहा है चक्रवात मिधिली, आईएमडी ने इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भयंकर चक्रवात का रूप ले रहा है। इस चक्रवात का नाम ‘मिधिली’ रखा गया है। शुक्रवार तक यह चक्रवात बांग्लादेश तट से गुजर सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा त्रिपुरा और मिजोरम में भी शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 40 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि नगालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में भी शनिवार तक बारिश होगी। अगले 24 घंटे में चक्रवात मिधिली भयंकर रूप ले सकता है। यह चक्रवात मोंगला और खेपुपाड़ा के बीच से होकर गुजरेगा। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, यह कम दबाव का क्षेत्र उत्तर से उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और तूफान का रूप ले लेगा। शनिवार की सुबह यह बांग्लादेश के तट पर पहुंच सकता है। यहां हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो कीत है। इमें दक्षिण 24 परगना, पूर्वी नमेदिनीपुर, कोलकाता, हावड़ा. नादिया और पूर्वी बर्दमान जिले शामिल हैं। पूरे राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्ता से हवाएं चलेंगी। हालांकि कई जिलों में हल्की ही बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती दबाव का क्षेत्र अभी बंगाल की खाड़ी में उत्तर और उत्तरपूर्व में है। यह दीघा से 460 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में है। चक्रवात का रूप लेने के बाद यह बांग्लादेश तट की ओर तेजी से बढ़ेगा। मछुआरों को सावधान किया गया है और 16 से 18 नववंबर के बीच समंदर में उतरने से रोका गया है। कोलकाता में भी हल्की बारिश शुक्रवार को ही शुरू हो सकती है। इसके अलावा शहर में 18 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना है।

बता दें कि इस चक्रवात का नाम मालदीव ने दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा के तटीय इलाकों में भी तूफान की वजह से जन-जीवन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा तमिलनाडु में भी 20 नवंबर तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *