बेल्जियम में छठ महापर्व का भव्य आयोजन, भारतीय समुदाय ने अपार श्रद्धा और उत्साह से मनाया पर्व

ब्रसेल्स (बेल्जियम), 29 अक्टूबर 2025।बेल्जियम में भारतीय समुदाय ने अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया। यह पर्व Bihar Jharkhand Diaspora द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें सूर्य देव और छठी मइया के प्रति गहरी आस्था का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत नहाय-खाय की विधि से हुई, इसके बाद खरना का आयोजन और अंत में भक्तों द्वारा डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। यह पूजा ब्रसेल्स मंदिर में बनाए गए घाट पर सम्पन्न हुई, जिसने विदेश की भूमि पर भी भारत की आध्यात्मिक अनुभूति को साकार कर दिया।

पारंपरिक छठ गीतों की मधुर ध्वनि, रंग-बिरंगे परिधान और ठेकुआखीर की सुगंध ने पूरे वातावरण को भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत कर दिया।

भागलपुर के रहने वाले अंशुमान बर्धन और अरण्यांणि ने बेल्जियम में रहकर बिहार-झारखंड के समुदाय के साथ इस पर्व को धूमधाम से मनाया। उन्होंने बताया कि जब भारतीय दूतावास, ब्रसेल्स के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए, तो आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

भारत के राजदूत सौरभ कुमार की ओर से श्री प्रभाकरण ने कार्यक्रम में भाग लिया और प्रवासी समुदाय को भारतीय दूतावास की ओर से शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक बिहार एवं झारखंड मूल के प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर अपनी परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

आयोजकों ने भारतीय दूतावास, ब्रसेल्स मंदिर समिति, स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनकी निष्ठा और सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…