त्योहार के कारण अक्टूबर में अगले 11 में से 9 दिन बैंक रहेंगे बंद, तुरंत निपटा लें अपना जरूरी काम

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए। दरअसल अक्टूबर महीने के खत्म होने में अब महज 11 दिनों (21-31 अक्टूबर) का समय बचा है लेकिन इन 11 दिन में लाइन से एक के बाद एक त्योहार या अवकाश होने की वजह से आपको बैंक का काम करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

किस दिन बैंक रहेंगे बंद?

आरबीआई के बैंक हॉलीडे (Bank Holiday) कैलेंडर के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में दुर्गा पूजा के चलते अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं दुर्गा पूजा के बाद आने वाले दशहरा को लेकर भी विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा इस महीने के अंत में सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती को लेकर भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। चलिए जानते हैं की आखिर किस दिन और कहां बैंक बंद रहेंगे।

कब और कहां बैंक रहेंगे बंद?

दिनअवकाश का कारणजगह
21 अक्टूबरदुर्गा पूजा (महा सप्तमी)अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता
23 अक्टूबरदशहरा/शस्त्र पूजा/दुर्गा पूजा/ विजयादशमीअगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम
24 अक्टूबरदशहरा/दशहरा (विजयादशम)/दुर्गा पूजाहैदराबाद और इंफाल को छोड़कर, पूरे भारत बैंक बंद रहेंगे
25 अक्टूबरदुर्गा पूजागंगटोक
26 अक्टूबरदुर्गा पूजागंगटोक, जम्मू, श्रीनगर
27 अक्टूबरदुर्गा पूजागंगटोक
28 अक्टूबरचौथा शनिवारदेश भर में बैंक हॉलीडे
28 अक्टूबरलक्ष्मी पूजाकोलकाता
29 अक्टूबररविवारदेश भर में बैंक हॉलीडे
31 अक्टूबरसरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिनअहमदाबाद
  • ये भी पढ़े..

    बिहार के लाल झंडू कुमार ने ग्लासगो में रचा इतिहास, ई-रिक्शा बेचकर जुटाए थे डाइट के पैसे; अब देश को दिलाया कांस्य पदक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *