बांका पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य नशे में गिरफ्तार

रजौन के कोतवाली गांव स्थित बांका राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य इंजीनियर राजेश कुमार को पुलिस ने कॉलेज परिसर से शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। रविवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराकर उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।

बताया गया कि रविवार को प्राचार्य शराब के नशे में धुत होकर अपने कमरे से बाहर आकर हंगामा करने लगे। हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों पर चीखने लगे। किसी ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस कॉलेज पहुंची और नशे में धुत प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया। नवादा बाजार सहायक थाना रजौन के थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि किसी ने कॉलेज में प्राचार्य द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। रजौन सामुदायिक केंद्र में उनका मेडिकल कराया गया।

  • Related Posts

    नालंदा में प्रशांत किशोर का हमला: “परिवारवाद से जनता परेशान, बिहार के युवा मजबूर होकर कर रहे मजदूरी”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व रेलवे का 70वां रेलवे सप्ताह समारोह: हावड़ा मंडल को समग्र दक्षता शील्ड, मालदा रहा उपविजेता

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *