10 मई से सैंडिश में शुरू होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रतिभागी खिलाड़ियों का भागलपुर में हुआ भव्य स्वागत खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

भागलपुर, 9 मई 2025 – खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत भागलपुर में 10 मई से 13 मई तक आयोजित की जा रही राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में देशभर के 17 राज्यों से आए 64 प्रतिभागी खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों ने शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक अभ्यास किया। दूसरी अभ्यास सत्र शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है। शाम 5 बजे सभी राज्यों के कोच, मैनेजर और टेक्निकल कमेटी के बीच बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें खिलाड़ियों के ड्रॉ तय किए जाएंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु 42 अंपायर और जजों की नियुक्ति की गई है।

बिहार के पांच खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
इस प्रतियोगिता में बिहार से पांच खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जबकि महाराष्ट्र से सर्वाधिक संख्या में खिलाड़ी आए हैं। खिलाड़ियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। स्टेशन पर पुलिस अधिकारी की स्कॉट गाड़ी के साथ खिलाड़ियों को उनके आवास स्थल तक लाया गया। होटल में स्वागत समिति द्वारा उन्हें शॉल, प्रतीक चिन्ह और फूल माला भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इंडोर बैडमिंटन हॉल में सारी तैयारियां पूरी
प्रतियोगिता का आयोजन भागलपुर के इंडोर बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा जहाँ सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *