खराब मौसम ने रोका सीएम का हवाई सर्वेक्षण, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली बाढ़ राहत की समीक्षा

भागलपुर | 14 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बुधवार को प्रस्तावित बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। सीएम को राजकीय हेलीकॉप्टर से भागलपुर समेत कई जिलों का जायजा लेना था, लेकिन मंगलवार रात से जारी बारिश के कारण पटना स्थित स्टेट हैंगर से उड़ान संभव नहीं हो सकी। अंतिम क्षण में योजना बदलते हुए सभी जिलों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने का निर्देश दिया गया।

करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री ऑनलाइन मीटिंग से जुड़े और अधिकारियों से बाढ़ की अद्यतन स्थिति, राहत कार्य और पुनर्स्थापन योजनाओं पर जानकारी ली।

भागलपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
सीएम के आगमन को लेकर भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में सुबह से ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। मुख्य द्वार पर डोर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अधिकारियों-कर्मचारियों को अंदर प्रवेश की अनुमति मिली। जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों को हवाई अड्डा मैदान स्थित वीआईपी लाउंज में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया था।

वीआईपी लाउंज के मीटिंग हॉल में बैठक के लिए बड़े स्क्रीन पर पीपीटी प्रस्तुति की तैयारी भी की गई थी, जिसे बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए उपयोग में लाया गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…