मोतिहारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, लोगों से पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सभी घरों में सोलर सिस्टम लगाने और बिजली बिल से छुटकारा दिलाने की घोषणा की है। योजना के तहत हर व्यक्ति को एक यूनिट लगाने पर 78 हजार की सब्सिडी मिलेगी। साथ ही बिजली बिल में बचत के साथ-साथ बिल से मुक्ति भी मिलेगी।

केंद्र की मोदी सरकार की पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जगह-जगह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मोतिहारी में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं सोलर सिस्टम से जुड़े लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की।

वहीं विभिन्न कंपनी से जुड़े लोगों ने लोगों को सौर ऊर्जा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना से लोग बिजली बिल बचत के साथ-साथ बिजली की बिक्री भी कर सकेंगे और एक यूनिट पर तीन लाख का खर्च आता है, इसमें 78 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिलेगी।

सौर ऊर्जा एक्सपर्ट अभिषेक लोहिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना लॉन्च की है। यह योजना पूरे भारत के लोगों के लिए है। तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इस सोलर पैनल के लगवाने से 80 से 90 प्रतिशत बिजली का बिल कम हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है की 1 करोड़ घरों में 78 हजार करोड़ तक की सब्सिडी देकर, हम लोगों को बिजली बिलाें से राहत दें। लोग सोलर प्लांट लगाकर बिजली बनाएंगे और उसे बेच भी सकते हैं। इसके ल‍िए हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

  • Related Posts

    जदयू का बड़ा एक्शन: बांका सांसद गिरधारी यादव पर गिरी गाज, लोकसभा सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *