भागलपुर। विश्व नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज (एनटीडी) दिवस के अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से संचालित सामुदायिक रेडियो एफएम ग्रीन सबौर के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुल्तानपुर भिट्ठी, सबौर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरती कुमारी, कृति कुमारी, कम्युनिटी रेडियो एफएम ग्रीन सबौर के इंचार्ज ईश्वरचंद्र, रेडियो जॉकी उमा भारती, आउटरीच अधिकारी अजय कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबौर के प्रखंड अकाउंट मैनेजर बादल प्रसाद सिंह, वेक्टर जनित रोग सुपरवाइजर रूपेश कुमार, कुसुम कुमारी, एएनएम रूपम रानी, आशा फैसिलिटेटर प्रीति आनंद, सभी आशा कार्यकर्ता, सीफार के सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट जय प्रकाश कुमार सहित 50 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।
रेडियो को बताया विश्वसनीय माध्यम
कम्युनिटी रेडियो एफएम ग्रीन सबौर के इंचार्ज ईश्वरचंद्र ने कहा कि रेडियो आज भी सबसे विश्वसनीय संचार माध्यम है। उन्होंने बताया कि एफएम ग्रीन सबौर के माध्यम से कृषि के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी लगातार प्रसारित की जाती है, जिसे एंड्रॉयड मोबाइल पर एफएम ग्रीन सबौर ऐप के जरिए सुना जा सकता है।
एनटीडी और एमडीए राउंड की जानकारी
वीडीसीओ आरती कुमारी ने मलेरिया, फाइलेरिया, राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, एमडीए राउंड 2026 और एमएमडीपी सुविधाओं के बारे में बताया। वहीं कृति कुमारी ने डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, कुष्ठ रोग सहित अन्य नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ जागरूकता दिवस मनाया जाता है और इस दिन कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव नहीं करने की शपथ दिलाई जाती है।
कार्यक्रम के अंत में लोगों से 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई।


