नवगछिया में भूमि विवाद को लेकर प्रशासन–पुलिस की संयुक्त बैठक.. चार मामलों की हुई सुनवाई

भागलपुर। 30 जनवरी 2026 को नवगछिया अनुमंडल में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से की।

इस बैठक में नवगछिया अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी और सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे। अधिकारियों के समक्ष भूमि विवाद से जुड़े कुल चार परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनकी सुनवाई की गई।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    ​भागलपुर में मैट्रिक परीक्षा: जूता-मोजा पहनकर आने पर ‘नो एंट्री’; 17 फरवरी से 61 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM ने जारी की सख्त गाइडलाइन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading