पीसीएस परीक्षा पास कर ऑटो ड्राइवर की बेटी शिवानी बनी जज, घर में खुशी का माहौल

कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। पीसीएस परीक्षा पास कर पंजाब की बिटिया शिवानी ने एक मिशाल कायम किया है। शिवानी पंजाब के कपूरथला के महताबगढ़ की रहने वाली है। उनके पिता बलजीत सिंह बिट्टू पेशे से ऑटो ड्राइवर है। इस सफलता को हासिल करने के लिए शिवानी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन तमाम परेशानियों का सामना करते हुए शिवानी ने वो लक्ष्य हासिल कर लिया जो सपना वह देखते आ रही थी।

शिवानी आज जज बन गयी हैं। पंजाब सिविल सेवा (न्यायपालिका) की परीक्षा में उसने सफलता हासिल की है। शिवानी ने जज बनकर सबकों यह मैसेज दिया है कि कड़ी मेहनत और लग्न से सफलता हासिल की जा सकती है। शिवानी ने अपने माता-पिता के साथ-साथ पंजाब का भी नाम रोशन किया है। शिवानी ने बताया कि यदि लड़कियों को मौका मिले तो वो किसी भी ऊंचाई तक जा सकती है।

शिवानी अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक गुरंदरपाल सिंह और अपने माता पिता को देती है। शिवानी के जज बनने के बाद घर में खुशी का माहौल है। शिवानी के घर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। घर पर आने वाले पड़ोसी और परिवार के सदस्य शिवानी और उनके माता-पिता को बधाई देने पहुंच रहे है। शिवानी अपनी इस सफलता से काफी खुश है और माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बिटिया को मिठाई खिलाया और इसी तरह आगे बढ़ने की कामना की।

  • Related Posts

    बिहार पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा: कुख्यात अपराधी प्रह्लाद कुमार पैर में गोली लगने के बाद जख्मी

    Share पटना। बिहार पुलिस और…

    Continue reading
    16 जनवरी से ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्य सचिव ने जारी किए दिशा-निर्देश

    Share पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *