ऑस्ट्रेलियन ओपन: अलकाराज ने ज्वेरेव को हराकर फाइनल में बनाई जगह – 5 घंटे 27 मिनट चला ऐतिहासिक सेमीफाइनल मुकाबला

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियन ओपन में शुक्रवार, 30 जनवरी को खेले गए मेंस सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में स्पेन के कार्लोस अलकाराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला 5 घंटे 27 मिनट तक चला और टूर्नामेंट के सबसे लंबे व यादगार मैचों में शामिल हो गया।

चोट के बावजूद दिखाई जुझारूपन

22 वर्षीय अलकाराज ने चोट से जूझते हुए ज्वेरेव को 6-4, 7-6(5), 6-7(3), 6-7(4), 7-5 से हराया। मुकाबले के दौरान अलकाराज को शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने दबाव में खुद को संभाला और निर्णायक पांचवें सेट में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ अलकाराज पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

फाइनल में किससे होगा मुकाबला

अब अलकाराज का सामना रविवार को होने वाले फाइनल में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन यानिक सिनर या 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच से होगा।

जीत के बाद क्या बोले अलकाराज

मैच के बाद अलकाराज ने कहा,
“मैं हमेशा कहता हूं कि चाहे हालात कैसे भी हों, खुद पर विश्वास रखना सबसे जरूरी है। तीसरे सेट के बाद मैं काफी संघर्ष कर रहा था। शारीरिक रूप से यह मेरे छोटे से करियर के सबसे मुश्किल मैचों में से एक था, लेकिन ऐसे हालातों से मैं पहले भी गुजर चुका हूं।”

रच सकते हैं इतिहास

अगर अलकाराज फाइनल मुकाबला जीतने में सफल रहते हैं, तो वह पुरुष एकल में सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।


 

  • Related Posts

    काव्या मारन की टीम विवादों में, सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक अकाउंट सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद गुरुद्वारा पहुंचे गौतम गंभीर, रकाब गंज साहिब में की अरदास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading