14 साल की जेन्सी कानाबार ने रचा इतिहास, U-14 खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लहराया तिरंगा

मेलबर्न। भारतीय टेनिस के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए जेन्सी कानाबार ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अंडर-14 वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। फाइनल मुकाबले में जेन्सी ने ऑस्ट्रेलिया की मुसेम्मा किलेक को हराकर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तिरंगा लहराया।

पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी

ऑस्ट्रेलियन ओपन एशिया पैसिफिक एलीट 14 एंड अंडर ट्रॉफी में जेन्सी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार रहा। सभी मुकाबले जीतते हुए उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में शुरुआत उनके पक्ष में नहीं रही और वह पहला सेट 3-6 से हार गईं। दूसरे सेट में भी वह 0-2 से पीछे चल रही थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया।

जेन्सी ने अगले दो सेट 6-4 और 6-1 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया और खिताब पर कब्जा जमाया।

भारतीय टेनिस में नया अध्याय

इस जीत के साथ जेन्सी कानाबार ऑस्ट्रेलियन ओपन U-14 खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले पुरुष वर्ग में वर्ष 2024 में अर्णव पापरकर ने यह खिताब जीता था। अब जेन्सी ने महिला वर्ग में भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है।

कौन हैं जेन्सी कानाबार

जेन्सी कानाबार गुजरात के जूनागढ़ की रहने वाली हैं और भारत की सबसे उभरती हुई जूनियर टेनिस खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में टेनिस की ट्रेनिंग शुरू की और लगातार जूनियर सर्किट में शानदार प्रदर्शन किया।

  • AITA अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में नंबर-1 रैंक हासिल
  • 2026 की शुरुआत में AITA वुमेंस सिंगल्स रैंकिंग में नंबर-1
  • सितंबर 2025 में GSPDP एशियन अंडर-14 जूनियर चैंपियनशिप का खिताब
  • ITF J30 अहमदाबाद सिंगल्स टाइटल अपने डेब्यू पर जीता
  • फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैंपियनशिप की विजेता

कम उम्र, बड़ा सपना

महज 14 साल की उम्र में जेन्सी कानाबार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल भारतीय टेनिस बल्कि देश की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

    Share Add as a preferred…

    ‘बताओ कहां मारूं?’… नेमार ने पेनल्टी से पहले गोलकीपर को दिया करारा जवाब, फिर उंगली दिखाकर कहा- ‘Not to me!’

    Share Add as a preferred…