औरंगाबाद मालखाना प्रभारी निलंबित, जानिए क्या रही वजह

औरंगाबाद स्थित मालखाना में रखे वाहनों और सामग्री की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही के कारण मिथिलेश कुमार अवर निरीक्षक मद्यनिषेध. सह. मालखाना प्रभारी औरंगाबाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर आयुक्त उत्पाद सह निबंधन महानिरीक्षक द्वारा मुख्यालय से वरीय पदाधिकारी को भेज कर जांच कराई गई।

यह कार्रवाई उत्पाद थाना कांड संख्या 817/24 से जुड़े मामले में हुई है, जिसमें शराब से संबंधित जब्त वाहन बीआर. 02 बीए.8834 को मालखाना रमेश चौक महाराजगंज चौक औरंगाबाद में रखा गया था। उक्त वाहन वहाँ से चोरी हो गया जिसकी एफआईआर नगर थाना कांड संख्या 744/24 दिनांक 18.10.2024 को दर्ज कराई गई। मिथिलेश कुमार द्वारा वाहन चोरी के समय और कारण के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मालखाना प्रभारी के रूप में उनकी जिम्मेदारी थी कि मालखाना की सुरक्षा सुनिश्चित करें। लेकिन मिथिलेश कुमार इस संबंध में घोर लापरवाही बरतते हुए मालखाना की सुरक्षा के लिए किसी गार्ड को प्रतिनियुक्त नहीं किया।

वाहन चोरी होने की जानकारी पहले सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मिली। प्रथम दृष्टया मिथिलेश कुमार की कार्यप्रणाली संदिग्ध प्रतीत होती है और उनके कृत्य से जब्त सामग्री के दुरुपयोग की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। आयुक्त उत्पाद सह निबंधन महानिरीक्षक रजनीश कुमार सिंह ने संजय कुमार उप सचिव और संजय कुमार उपायुक्त को 10 दिनों में जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *