CM हेमंत विश्व शर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक करने की कोशिश, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक करने की कोशिश की गई है। मंगलवार रात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी। उनका कहना है कि संभवत: पाकिस्तान हैकर्स ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोशिश करनेवाले लोगों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘अज्ञात हैकरों ने आज शाम मेरा फेसबुक अकाउंट हैक करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि हैकर पाकिस्तान से काम कर रहा होगा।’

हेमंत विश्व शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट की सेटिंग्स का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें दिखाया गया कि भारत के चार लोग और पाकिस्तान का एक व्यक्ति इसे मैनेज कर रहा था। फिलहाल हिमंत विश्व शर्मा का अकाउंट पूरी तरह से रिकवर है। उनका अकाउंट हैक करने की कोशिश ऐसे समय में हुई जब वो आए दिन  अपने बयानों में पाकिस्तान पर निशाना साध रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    लंबे इंतजार के बाद नीतीश से मिले आरसीपी सिंह, ‘आत्मीय मुलाकात’ का दावा; तस्वीर ने बढ़ाए नए सियासी कयास

    Share Add as a preferred…