24 साल की उम्र में अंजलि अरोड़ा ने खरीदा करोड़ों का घर, दिखया अपने नए घर की झलक; आप भी करे होम टूर

‘कच्चा बादाम’ गाने पर डांस कर रातों-रात मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा यूं तो लगातार अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि इस बार वो अपने नए घर को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। हाल ही में अंजलि ने एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत सुनकर आप सबके होश उड़ने वाले हैं। हालांकि हम आपको अंजलि के घर की कीमत से पहले उनके घर की कुछ झलकियां दिखाने वाले है, जिसे हाल ही में उन्होंने गृह प्रवेश के दौरान शेयर किया था।

अजंलि ने दिखाई अपने नए घर की झलक

अंजलि ने ये घर दिल्ली में खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ बताई जा रही है। अंजलि ने अपने घर का नाम अरोड़ा हाउस रखा है, जिसका खुलासा उन्होंने वीडियो के कैप्शन में किया है। अंजलि का ये नया आशियाना काफी बड़ा और आलीशान है। अंजलि अरोड़ा ने अपने परिवार साथ अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा की। इसके बाद एक्ट्रेस ने घर में पाठ भी रखवाया, जिसकी झलक सामने आई है।

काफी आलीशान है अंजलि अरोड़ा का आशियाना

हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें घर का मेन हॉल साफ नजर आ रहा है, जिसमें सभी लोग बैठे हुए हैं और पाठ चल रहा है। एक्ट्रेस का हआल काफी बड़ा है, जिसे उन्होंने व्हाइट और ब्लू थीम से सजाया है। इसके अलावा, अंजलि के इस वीडियो में उनके पूजा घर की झलक भी देखने को मिली है। जो काफी प्यारे तरीके से सजाया गया है। वहीं इसके अलावा, अंजलि ने अपने नए घर से बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ कुछ फोटोज भी शेयर कीं, जिसमें उनके घर की झलक देखने को मिल रही है।

24 साल की उम्र में अंजलि बन गई हैं करोड़ों की मालकिन

आपको बता दें कि अंजलि ने कम समय में इतनी शोहरत और दौलत कमा ली है कि 24 साल की उम्र में वह करोड़ों के घर की मालकिन बन गई हैं। अब जब आप उनके इस घर की कीमत सुनेंगे तो ये सुनकर आप सब के होश उड़े जाएंगे। तो बता दें कि अंजलि के इस घर की कीमत लगभग 4 करोड़ बताई जा रही है।  बता दें कि अंजलि अरोड़ा अपने म्यूजिक वीडियो और रील्स से मोटी कमाई करती हैं। घर खरीदने से पहले उन्होंने एक लग्जरी कार भी खरीदी है, जिसे उन्होंने अपने मां-पापा को गिफ्ट किया था।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *