जब तक शरीर में खून है, यात्रा निकलेगी : गिरिराज सिंह

भागलपुर : स्वाभिमान यात्रा को लेकर गुरुवार को भागलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने परिसदन में पत्रकार वार्ता में एक समुदाय का नाम लेते हुए कहा कि आजादी के बाद से हमने उनके जुलूस पर पत्थर नहीं फेंका लेकिन दुर्गा पूजा, काली पूजा में वे अपने घरों की छत पर पत्थर इकट्ठा करके रखते हैं, गोली और तलवार चलाते हैं। कहा- जब तक मेरे शरीर में एक बूंद भी खून है तो यह यात्रा निकलकर रहेगी। 2002 से मैं घुटन महसूस कर रहा हूं। पाकिस्तान को देखा- हमारी बेटी मंडप से उठाई गई। बांग्लादेश में अर्धनग्न बहनों पर अत्याचार देखा। हमारी इच्छा है कि हिमाचल की तरह हर जगह हिन्दू एकत्रित रहें।

यात्रा का यह पहला चरण 

भागलपुर से यात्रा निकालने की बाबत कहा कि भागलपुर अपने जख्मों को भूला नहीं है। फिर वैसी स्थिति न हो इसके लिए जनजागरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि यात्रा का यह पहला चरण है।

जातियों में बंटे नहीं, हिन्दू एकजुट रहें 

हिन्दू स्वाभिमान यात्रा में गिरिराज के साथ दीपांकर महराज भी आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट करना ही यात्रा का उद्देश्य है।

दूसरी ओर यात्रा के मद्देनजर भागलपुर में प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए 38 पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इससे पूर्व बिहपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का विधायक ई. शैलेंद्र के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

यात्रा को सफल बनाने को लेकर जनसंपर्क

भागलपुर। हिंदू स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने को लेकर मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति सदस्य जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं ईश्वरनगर, इशाकचक और भीखनपुर समेत अन्य वार्डों में रूपा शाह के नेतृत्व में महिलाओं ने जनसंपर्क किया।

गिरिराज सिंह की यात्रा पर रोक लगाने की मांग

भागलपुर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद ने कहा है केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा भागलपुर और बिहार का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। जिला प्रशासन यात्रा पर तत्काल पाबंदी लगाए।

  • Related Posts

    भागलपुर के लिए पटना में विधायक रोहित पांडे की दौड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मिलकर सौंपा मांग पत्र; सैंडिस कंपाउंड को फ्री करने और ड्रेनेज सिस्टम की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में भारत बंद का दिखा असर: समाहरणालय गेट पर वाम दलों का हल्ला बोल; केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading