सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अरविंद केजरीवाल का हमला, बोले- ‘बात करनी चाहिए थी, ज़बरदस्ती नहीं’

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर धरने के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा हटाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाने की घटना पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आंदोलनकारियों के साथ बलपूर्वक कार्रवाई करने के बजाय सरकार को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए था।

केजरीवाल ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने कहा,

“इतना अहंकार ठीक नहीं है। उन्हें जबरन उठाने की बजाय मोदी सरकार को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए थी। आंदोलन को कुचलने की बजाय देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था सुधारनी चाहिए। सोनम वांगचुक के साथ की गई ज़बरदस्ती मोदी सरकार की हार है।”

क्या है मामला?

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के दौरान दिल्ली पुलिस ने वहां से हटाया और बाद में उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

फिलहाल इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘लोकतंत्र में जवाब संवाद से दीजिए, दमन से नहीं’— सोनम वांगचुक मामले पर ममता का केंद्र पर हमला

    Share Add as a preferred…

    ‘पेपर लीक ने लाखों परिवारों का भविष्य छीना’, राहुल गांधी बोले- परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से बनाना होगा

    Share Add as a preferred…