मुझे अरेस्ट कर लीजिए साहब…मैंने ही मर्डर किया है’…किशनगंज में थाने पहुंचकर युवक ने आखिर ऐसा क्यों कहा..जानें पूरा माजरा

बिहार के किशनगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला की हत्या करने के बाद एक युवक थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। थाने पहुंचकर पुलिस के सामने युवक ने सरेंडर करते हुए कहा कि उसने ही हत्या की है। जिसे सुनकर पुलिसवाले हैरान रह गये।

आपको बता दें कि टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछला पंचायत के पतलुआ गांव से दो दिन पहले मक्के के खेत से 21 वर्षीय विवाहित महिला नूरी का शव बरामद किया गया था। शव बरामद होने के बाद नूरी के पिता ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। इसके बाद पुलिस ने बीते गुरुवार (27 मार्च, 2025) को मृतिक के ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में ट्विस्ट बीते शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को आया जब कथित प्रेमी ने खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम मो. भट्टू है और वो मोहम्मदपुर का रहने वाला है। जिस महिला का शव मिला वो और युवक दोनों पड़ोस में ही रहते थे। जान-पहचान होने के बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया लेकिन युवक विवाहित था तो वो कुछ दिनों बाद महिला नूरी से दूरी बनाने लगा था। युवक ने कहा कि नूरी उसे घर से भगा ले जाने का दबाव बना रही थी और धमकी दे रही थी कि अगर वो शादी नहीं करता तो वो उसके घर पहुंच जाएगी। इसके बाद युवक ने नूरी को मिलने के लिए खेत में बुलाया और वहीं उसकी हत्या कर शव को खेत में ही दबा दिया।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *