भूकंप से म्यांमार में बड़ी तबाही, 694 लोगों की मौत…1670 जख्मी, 10000 तक पहुंच सकता है आंकड़ा

म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद से रह-रहकर झटके महसूस हो रहे हैं। म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता वाले भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 694 हो गई है तथा घायलों की संख्या बढ़कर 1,670 हो गई है। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि मौतों का आंकड़ा 10,000 तक पहुंच सकता है। अभी भी लगातार झटके महसूस हो रहे हैं, जो लोगों को डरा रहे हैं।

शुक्रवार को रात 11:56 बजे म्यांमार में फिर भूकंप के झटके लगे। स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार रात 11:56 बजे म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.2 रही। यह 10 किमी की गहराई में आया।

भूकंप से हुई तबाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई, जिसमें 43 मजदूर फंसे हुए हैं। भूकंप के बाद बैंकॉक में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। भारत ने म्यांमार की मदद के लिए सी 130 जे विमान के जरिए लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी है। म्यांमार में सैन्य शासन होने के बावजूद ट्रंप ने कहा है कि यूएस मदद करेगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *