दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ नगर परिषद का हुआ क्षेत्र विस्तार, कैबिनेट ने दी मंजूरी

पटना।राज्य सरकार ने राजधानी पटना के तीन नगर निकाय क्षेत्रों — दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ — का क्षेत्रीय विस्तार कर दिया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। अब इन क्षेत्रों की सीमाओं में कई नए गांव शामिल कर दिए गए हैं, जिससे इन निकायों का क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों बढ़ गए हैं।

दानापुर नगर परिषद में अब 9 गांव जुड़ गए हैं और इसका क्षेत्रफल 23.14 वर्ग किमी तथा आबादी 1.95 लाख हो गई है।
खगौल नगर परिषद का क्षेत्रफल बढ़कर 9.40 वर्ग किमी और जनसंख्या 65,451 हो गई है।
फुलवारीशरीफ नगर परिषद अब 16.51 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला होगा और इसकी आबादी 1.13 लाख हो गई है।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने इसकी जानकारी दी।

अब आंगनबाड़ी के बच्चों को मिलेगा ‘दीदी की पोशाक’

कैबिनेट ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए नई पोशाक योजना को भी हरी झंडी दे दी है। अब तक बच्चों के अभिभावकों के खातों में 400 रुपये भेजे जाते थे, लेकिन अब यह राशि जीविका दीदियों की संस्था को दी जाएगी। वे बच्चों के लिए पोशाक तैयार कर सप्लाई करेंगी। हर साल 5% राशि में बढ़ोतरी भी होगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ेंगे वाहन: 7 जून से शुरू होगा आवागमन, नाव से किराया वसूला तो होगी सख्त कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर में चला हरियाली अभियान, पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए पौधे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *