बच्चों से बेंच ढुलवाने के मामले में दो शिक्षिकाएं निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पटना: अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय, खजूरबाड़ी में बच्चों से जलजमाव के बीच बेंच ढुलवाने के मामले में बिहार शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर जांच के बाद विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन और प्रधान शिक्षिका नीलिमा पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बच्चों से बेंच ढुलवाने का लगा आरोप

मामला फारबिसगंज प्रखंड के वार्ड संख्या-10 स्थित प्राथमिक विद्यालय, खजूरबाड़ी का है। आरोप है कि विद्यालय परिसर में जलजमाव होने के बावजूद विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन ने बच्चों से बेंच ढुलवाया और उसी बेंच पर बैठकर विद्यालय परिसर में प्रवेश किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया।

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर मांगा गया था स्पष्टीकरण

मामले के संज्ञान में आने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने 16 जुलाई को विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन और विद्यालय की प्रधान शिक्षिका नीलिमा पाठक से स्पष्टीकरण मांगा था।

दोनों शिक्षिकाओं ने 17 जुलाई को अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन विभाग ने उसे असंतोषजनक माना।

जांच में मिली लापरवाही

शिक्षा विभाग की जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि दोनों शिक्षिकाओं का आचरण लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, विभागीय निर्देशों की अवहेलना तथा सरकारी सेवक के आचरण के प्रतिकूल है। विभाग ने यह भी माना कि यह कृत्य बच्चों के अधिकारों तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2011 की भावना के भी विपरीत है।

तत्काल प्रभाव से निलंबन, विभागीय कार्रवाई शुरू

इन्हीं आधारों पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत दोनों शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध अलग-अलग आरोप पत्र जारी कर विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

निलंबन अवधि में यह रहेगा मुख्यालय

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षिकाओं का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), फारबिसगंज निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

    Share Add as a preferred…